रुड़की। हरिद्वार जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह हाई स्कूल और इंटर में जिले में सर्वाधिक अंक लाने वाले दस बच्चों को देश के एक बड़े शहर में हवाई जहाज से यात्रा के लिए भेजेंगे जिसका पूरा खर्चा वह उठाएंगे।
खानपुर विधायक एवं लोकसभा हरिद्वार से चुनाव लड़े उमेश कुमार हमेशा से ही कुछ अलग करने के साथ चर्चाओ में रहते हैं अब इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए उमेश कुमार का एक बड़ा एलान कर दिया है जो अभी तक किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा उत्तराखंड के इतिहास में नहीं किया गया है उमेश कुमार के जल्द ही जिले के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाई स्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए है और हरिद्वार जिले का और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है उन्हें हवाई जहाज की यात्रा से देश के एक बड़े शहर की यात्रा पर भेजने का काम करेंगे इसके लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा शिक्षा विभाग हरिद्वार से संपर्क किया गया है और उनसे जिले के 10 सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सोमवार तक यह सूची उमेश कुमार को उपलब्ध हो जाएगी और उसके बाद उमेश कुमार टॉप10 छात्र छात्राओं को देश के एक बड़े शहर में टूर के लिए भेजने का काम करेंगे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह