Tahelka news

www.tahelkanews.com

जिले के टॉप 10, छात्र छात्राओं को विधायक कराएंगे हवाई यात्रा,बड़े शहर में जाएंगे घूमने…

Spread the love

रुड़की। हरिद्वार जिले के प्रतिभाशाली  छात्र-छात्राओं के लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि वह हाई स्कूल और इंटर में जिले में सर्वाधिक अंक लाने वाले दस बच्चों को देश के एक बड़े शहर में हवाई जहाज से यात्रा के लिए भेजेंगे जिसका पूरा खर्चा वह उठाएंगे।

खानपुर विधायक एवं  लोकसभा  हरिद्वार से चुनाव लड़े उमेश कुमार हमेशा से ही कुछ अलग करने के साथ चर्चाओ में रहते हैं अब इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए उमेश कुमार का एक बड़ा एलान कर  दिया है जो अभी तक किसी जनप्रतिनिधि के द्वारा उत्तराखंड के इतिहास में नहीं किया गया है उमेश कुमार के जल्द ही जिले के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को जिन्होंने हाई स्कूल और इंटर में  सर्वाधिक अंक   प्राप्त किए है और हरिद्वार जिले का और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है उन्हें हवाई जहाज की यात्रा से देश के एक बड़े शहर की यात्रा पर भेजने का काम करेंगे इसके लिए खानपुर विधायक उमेश  कुमार के द्वारा शिक्षा विभाग हरिद्वार से संपर्क किया गया है और उनसे जिले के 10 सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। सोमवार तक यह सूची उमेश कुमार को उपलब्ध हो जाएगी और उसके बाद उमेश कुमार टॉप10 छात्र छात्राओं को देश के एक बड़े शहर में टूर के लिए भेजने का काम करेंगे।

About The Author

You may have missed