तहलका न्यूज
रुड़की,,दिन पर दिन बढ़ती गर्मी के तापमान को देखते हुए आहार फाउंडेशन से जगह जगह पर मीठा पानी पिलाया जहां पर हजारों लोगों ने पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई और गर्मी के तापमान को कम महसूस किया। आहार फाउंडेशन के डायरेक्टर: ने बताया
की आपातकाल में लोगो की सेवा करना सबसे पहल धर्म का कार्य हे गर्मी
के मौसम में हमारी संस्था द्वारा छबील लगाई गई। और राहगीरों को पानी पिलाया क्योंकि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने बताया कि आने-जाने वाले हजारों यात्रियों ने ठंडा पानी पीकर आयोजकों को आशीश दिया। इसी तरह शहर-भर में मुख्य रास्तों व सड़कों पर टेंट लगाकर छबील लगाई गई दिनभर गर्मी में ठंडा पानी पीकर लोग तृप्त होते रहे।
बताया की आहार फाउंडेशन वर्षो से गरीब, मजदूर, पीड़ितो कि सेवा वर्षो से करता आ रहा हे उन्होंने सभी से अपील की हे पक्षियों के लिए अपनी छातो पर पानी जरूर रखे आवारा घूमने वाले कुत्ता बिल्ली आदि जानवरों के लिए भी छाया वाले स्थानों का इंतजाम करे और आसपास लगे पेड़, पौधे के अंदर पानी डालते रहे ताकि समय से पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन की पूर्ति करते रहे।
इस मौके शेरवाल,दीपक कुमार, समद कुरेशी सुरभि,मनु भटनागर,अंकित, आर्या आदि फाउंडेशन कार्यकर्ता मौजिद रहे।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा