कावड़ यात्रा के बाद जिला अधिकारी कार्यालय पर दिया जाएगा धरना.
तहलका न्यूज
झबरेड़ा..भारतीय किसान यूनियन टिकैत कार्यकर्ताओं की एक बैठक धर्मपुर किसान नेता पदम सिंह भाटी के घेर में हुई जहा पर भारतीय किसान यूनियन टीकैत के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री आदि में पदम सिंह भाटी को पगड़ी पहनाई बैठक में यूनियन के कई सौ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में सबसे अधिक बिजली विभाग से पीड़ित किसानों, मजदूरों,गरीबों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर चर्चा की गई किसान नेता पदम सिंह भाटी ने कहा की बिजली विभाग के अधिकारी सीधे साधे किसानों, ग्रामीणों उत्पीड़न कर रहे हे। उन्होंने कहा की पहले बिजली का बिल दो माह में आया करता था अब सरकार की तानाशाही से एक माह से भी कम दिनो का बिजली बिल भेज रहे हे। जिसे लेकर किसान, ग्रामीण मजदूर, गरीब लोग बिजली विभाग का उत्पीड़न झेल रहे हे ये किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसानों की बैठक में पुलिस द्वारा किया रहे जनता के साथ उत्पीड़न पर ठोस फैसला लिया गया। किसान नेता पदम सिंह ने कहा की सत्र 18,19 का गन्ना भुगतान अभी तक इकबालपुर मिल ने नही किया। 5 वर्ष बीत जाने के बाद मिल को डबल गन्ना भुगतान करना पड़ेगा। किसान नेता पदम सिंह भाटी ने ये भी कहा की किसान का बकाया गन्ना भुगतान मिल देगा। किसान उच्चन्यायल नही गया है इकबालपुर गन्ना मिल उच्च न्यायलय गया है भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा की किसानों की समस्या को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ट किसान नेता पदम सिंह भाटी जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री,युवा जिला अध्यक्ष संजीव,प्रधान पहल सिंह,किसान नेता सागर सिंह बाबू अखलाक,सुक्रमपाल,इकबाल अहमद डॉ,अनिल चौधरी

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन