तहलका न्यूज
झबरेड़ा..श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज महदूमपुर हरिद्वार, की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विद्यालय के प्रांगण में हरेला पर्व के उपलक्ष में” एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रधान विजय कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा पेड़ लगाए गए तथा प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों को जागरुक करते हुए वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है समझाया तथा पर्यावरण शुद्धता पर जोर देते हुए बताया कि पर्यावरण का संतुलन बनाने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए प्रधान विजय कुमार ने बताया की
पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाएं एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में