तहलका न्यूज
उतरकाशी जनपद के बड़कोट थाने में तैनात महिला दरोगा की देहरादून में एक सड़क हादसे में मौत हो गई है, साथ में एक महिला कॉन्स्टेबल घायल हुई है। महिला दरोगा कांवड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिस्पना पुल से आगे आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी।
जानकारी के अनुसार महिला दारोगा कांता थापा और सिपाही शकुंतला ड्यूटी पर जा रहे थी घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया जाता है एक उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में मृतक ASI महिला कांता थापा तैनात थी।। जबकि घायल महिला कांस्टेबल देहरादून के कैंट कोतवाली में तैनात है। मृतक महिला पुलिस कर्मी कांवड़ ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंची सूत्रों का कहना है कि इस फलाई ओवर पर पहले भी कई एक्सीडेंट और मौतें हो चुकी है। ये फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर बन चुका है। फ्लाईओवर के आगे कट के कारण भी कई हादसे हुए है।महिला दरोगा की मौत पर उतरकाशी पुलिस परिवार ने गहरा दुख जताया है।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन