झबरेडा
MANSI 2.0 परियोजना के अंतर्गत, श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज में किशोरियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, प्रजनन स्वास्थ्य, और एनीमिया जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। और किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर
सत्र MANSI 2.0 टीम की ACHF प्रीति सैनी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विपिन सैनी के सहयोग से आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार,मनोज कुमार, शिक्षिका अंजलि अग्रवाल और पारुल गोयल के सक्रिय सहयोग से यह सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। MANSI 2.0 परियोजना माताओं, बच्चों और किशोरियों के साथ मिलकर बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है। इस सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाएं साँझा कीl

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ