तहलका न्यूज..
झबरेड़ा.. धरने पर बैठे शुगर मिल कर्मचारी प्रदीप शर्मा की अचानक हालत बिगड़ गई जहां पर आनन फानन में अन्य कर्मचारियों ने प्रदीप शर्मा को अस्पताल में पहुंचाया चिकित्सको ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि मिल कर्मचारियों को अटैक आया है लेकिन शुगर मिल कर्मचारि प्रदीप शर्मा ने कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी हो कि 17 महीने से रुके हुए वेतन को लेकर इकबालपुर शुगर मिल कर्मचारी करीब दो माह से धरने पर बैठे हैं वेतन को लेकर कई बार मिल प्रबंधन और गन्ना विभाग के कर्मचारियों से वार्ता भी हो चुकी हे लेकिन मिल कर्मचारियों को एक माह का भी वेतन नहीं मिल पाया बताया जाता है कि प्रदीप शर्मा वेतन न मिलने से बहुत दुखी था उसकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो चुकी थी कुछ कर्मचारियों ने बताया कि प्रदीप शर्मा धरने पर बैठे-बैठे कुछ ना कुछ सोचता रहता था आज अचानक उसे अटैक आ गया और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धरनेे पर बैठे प्रदीप शर्माा के परिजनोंं का रो रो कर बुरा हाल है।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं