Tahelka news

www.tahelkanews.com

जन जन की सरकार पहुंची मखदुमपुर,, बहुउद्देशीय शिविर का उद्देश्य योजनाओं को जनता तक पहुंचाना,, देशराज

Spread the love

तहलका न्यूज

30 जनवरी 2026 को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खंड नारसन की न्याय पंचायत मखदूमपुर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी  ललित नारायण मिश्रा  द्वारा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  देशराज कर्णवाल उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 31 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
इनमें से लगभग 24 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण मुख्य विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुबोध सैनी, मण्डल महामंत्री भूपेंद्र चौधरी, प्रधान विजय कुमार,समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ो-सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed