तहलका न्यूज
हरिद्वार,,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर जंगलों में वन अग्नि को रोकने के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए पीने के पानी की कमी न ना रहे जिसको लेकर वन विभाग की ओर से एक ओर जहां हर रेंज में जलाशय बनाए जा रहे हैं वही तालाबों को पुनर्जीवित किया जा रहा है, सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र में हर वक्त पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए नलकूप लगाएं जा रहे हैं।
हरिद्वार में गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान के साथ-साथ गर्मी भी अत्यधिक बढ़ रही है,
हरिद्वार के जंगलों में भीषण गर्मी में जंगली जानवरों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब हरिद्वार के घने जंगलों में जहां जंगली जानवरों का बसेरा हैं, राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न अलग-अलग रेंज, श्यामपुर, रसिया बर्ड, लाल डांग, पथरी, रानीपुर रेंज यह शहर से लगने वाला घना जंगल जहां जंगली जानवरों के लिए उनके पानी पीने के लिए हर संभव प्रयास विभाग कर रहा हैं, उनके लिए लिए जगह-जगह ट्यूबवेल से पानी आने की व्यवस्था की गई हैं,
अब जंगल में ही हाथियों का झुंड, हिरण, तेंदुआ, बाग, या अन्य वन्य जीव अपनी प्यास आराम से बुझा सकेंगे।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप