रुड़की,, बीते दिनों रुड़की सिविल लाइन में आकर दो भाइयों को चाट को चस्का लेना यानी चाट खाना महंगा पड़ गया सिर्फ 15 मिनट के अंतराल में उक्त दोनों भाइयों की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए जिसे लेकर मोटरसाइकिल स्वामी को बहुत बड़ा झटका लगा है कोतवाली रुड़की पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार यूनुस पुत्र युसूफ निवासी खंजरपुर रुड़की अपने भाई फिरोज के साथ रात्रि करीब 10:00 बजे चाट बाजार में नियर भगत सिंह चौक पर चाट का चस्का लेने गया था दोनों भाई जब चाट खाकर अपनी मोटरसाइकिल के पास गए तो वहां से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी यूनुस ने बताया कि सिर्फ 15 मिनट के अंतराल में ही अज्ञात चोर मेरी मोटरसाइकिल को उठाकर ले गए है पीड़ित ने सिविल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोटरसाइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है रुड़की पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल का मुकदमा दर्ज कर दिया अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी हे।

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट