तहलका न्यूज
भगवानपुर ,,वर्चस्व बढ़ाने एवं गुटबाजी के लिए भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ भगवानपुर पुलिस में कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है तथा युवक से देसी तमंचा भी बरामद किया है
जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक भगवानपुर अंकुर शर्मा ने बताया कि
5 मार्च को ग्राम नन्हेडा अनंतपुर में जान से मारने की नियत से तमंचे से फायरिंग कर मोहित निवासी-नन्हेडा अनंतपुर को गम्भीर रूप से घायल सम्बन्धित प्रकरण में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने
दीपू निवासी नन्हेडा के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि घटनाक्रम के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई कि फायरिंग की घटना युवको के दो गुटों में आपसी रंजिश व वर्चस्व के फलस्वरूप अंजाम दिया गया। बताया कि अवैध शस्त्रों का प्रयोग करने व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देकर आम जनता में दहशत फैलाने वालो के
खिलाफ SSP हरिद्वार ने समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश के क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने दिनांक 05.03.2026 को ग्राम पुहाना क्षेत्र से दौराने चैकिंग उपरोक्त गुट से सम्बंधित वंशराज नामक युवक को देशी तमन्चे 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ग्राम नन्हेडा से सरठेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंध धारा में न्यायालय में पेश किया किया गया।
पकड़े गए आरोपित का विवरण
वंश राज पुत्र मीर कुमार निवासी नन्हेडा अनन्तपुर कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार
बरामद माल..
01. देशी तमन्चा 315 बोर- 01
02. जिन्दा कारतूस 315 बोर- 01
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 मुकेश नोटियाल
2- का0 अजय जोशी
3- का0 अमर कुमार

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*