झबरेड़ा..आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक ग्राम पनियाला में आयोजित हुई जिसमें आने वाले 2027 विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जानकारी देते हुए आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता फिरोज अहमद ने बताया कि आजाद समाज पार्टी बड़े जोर शोर से 2027 का राज्य की हर एक विधान सभा में चुनाव लड़ेगी। बताया कि अबकी बार उत्तराखंड सरकार में आजाद समाज पार्टी की हिस्सेदारी लाजमी हे। झबरेड़ा विधान सभा चुनाव को लेकर कहा कि झबरेड़ा विधान सभा से आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भरपूर तैयारी कर रहे हे।बताया कि खाताखेड़ी में विकास की बाट जो रहे मुद्दों पर अहम चर्चा हुई।आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सैनी ने अलग अलग कई टीम बनाई हे जिन्हें विधान सभा के गांव में विभाजित किया जो गांव गांव जाकर बैठक करेंगे और पार्टी की रीति नीतियों को समझाएंगे। फिरोज अहमद ने बताया कि आजाद समाज पार्टी सभी समाज के लोगों के साथ सुख दुःख में खड़ी हे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी