हरिद्वार,,मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, आकांक्षा कोण्डे के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के समस्त विकासखंडों में अल्ट्रा पूवर सपोर्ट, एंटरप्राइजेज (फॉर्म एवं नॉन फॉर्म), तथा सीबीओ स्तर के उद्यमों की स्थापना ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के माध्यम से की जा रही है।
ग्राम सरठेडी शाहजहाँपुर विकासखंड भगवानपुर, जनपद हरिद्वार की मोनिका देवी ने अपने दृढ़ निश्चय और ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से अपने जीवन की दिशा बदल दी है। दुर्गा स्वयं सहायता समूह और मंगलमय सीएलएफ की सक्रिय सदस्य मोनिका देवी एवं उनके पति पूर्व में छोटे स्तर पर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करते थे, परंतु सीमित आय के कारण परिवार की आजीविका कठिन बनी हुई थी।
ग्रामोत्थान परियोजना की टीम ने जब उनकी दुकान का भ्रमण किया, तो मोनिका की इच्छाशक्ति और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें व्यक्तिगत उद्यम के लिए अनुदान योजना की जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत मोनिका ने मंगलमय सीएलएफ के माध्यम से ₹1,00,000 लागत की मोबाइल रिपेयरिंग शॉप का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें ₹70,000 का योगदान उन्होंने स्वयं किया, जबकि ₹30,000 का अनुदान परियोजना द्वारा उपलब्ध कराया गया।
अब ग्राम रोहल्की में स्थापित उनकी मोबाइल रिपेयरिंग शॉप न केवल मोनिका बल्कि उनके पति को भी स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार प्रदान कर रही है। वर्तमान में उनकी मासिक आय ₹7,000 से ₹10,000 तक पहुंच चुकी है, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और परिवार को एक बेहतर जीवनस्तर प्राप्त हो रहा है।
मोनिका देवी ग्रामोत्थान परियोजना एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने उनके छोटे से सपने को एक नया आयाम दिया। यह सफलता कहानी उन असंख्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का साहस जुटा रही हैं।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ