लियाकत..
झबरेड़ा ..उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर कस्बा झबरेड़ा में योग शिविर का आयोजन किया गया योग शिविर में झबरेड़ा वाशियो ने प्रतिभाग किया पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी व झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के साथ साथ डॉक्टर ज़ोध सिंह, नगर पंचायत के सभासद गण, अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत,श्याम सिंह, सुखपाल मुखिया, सेवाराम आदि सैकड़ों से अधिक गणमान्य लोग और कस्बे के युवा उपस्थित रहे। डॉक्टर गौरव चौधरी ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य योग को बढ़ावा देना हे उन्होंने बताया कि योग की शुरुआत प्राचीन भारत में हुई थी बताया कि इसके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए कई फायदे हैं, जैसे लचीलापन, शक्ति, संतुलन और सहनशक्ति में सुधार, तनाव में कमी, मानसिक शांति ।



- लचीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है।
मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द को कम कर सकता है, खासकर गठिया में।
हृदय और रक्त संचार प्रणाली को बेहतर बनाता है।
बेहतर शारीरिक मुद्रा और शरीर जागरूकता को बढ़ावा देता है।
पाचन और रक्त शर्करा के स्तर में सुधार कर सकता है
तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे मन शांत होता है।
एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता बढ़ाता है।
बेहतर नींद और भावनात्मक कल्याण में मदद करता है।
आत्म-नियंत्रण और आत्म-सम्मान को बढ़ाता है।
डॉक्टर गौरव चौधरी ने सभी से अपील की है कि अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रतिदिन योग करें दूसरों को भी इसकी शिक्षा दें

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल