लियाकत..तहलका न्यूज
रूड़की..माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा आज सुशासन कैंप का सफल आयोजन हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं।
कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहुँचे। कैंप में सचिव HRDA मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह, सहायक अभियंता वर्षा, सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष सोनिका द्वारा विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।
कैंप के दौरान—
14 मानचित्र स्वीकृत किए गए तथा 19 मानचित्र निर्गत किए गए! इस प्रकार कुल 33 मानचित्रों का निस्तारण किया गया!
त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की। धामी सरकार की इस पहल की एवं प्राधिकरण के कार्य की लाभार्थियों द्वारा मुक्तकंठ से सराहना की गई ।
HRDA ने बताया कि अगला सुशासन कैंप पुनः 19 तारीख को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, शाखा कार्यालय रुड़की के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन कैंप में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल