Tahelka न्यूज
झबरेड़ा…28 जनवरी 2026 को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकास खंड रूडकी की न्याय पंचायत तांशीपुर के जूनियर हाई स्कूल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ जी द्वारा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देशराज कर्णवाल , उपाध्यक्ष, (राज्यमंत्री स्तर) समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 67 समस्याएं दर्ज कराई गईं। पानी की टंकी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि, भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़, साफ-सफाई तथा राजस्व भूमि से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं।
इनमें से लगभग 34 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।
शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) अनीश गौड़, मण्डल अध्यक्ष आशीष कुमार, प्रधान युधिष्ठिर त्यागी, समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ो-सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।u

More Stories
महिला सशक्तिकरण और समग्र स्वास्थ्य के लिए डॉ. संजना नायर सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 का बजट किया प्रस्तुत..2025-26 के सापेक्ष 10.41 प्रतिशत की हुई वृद्धि ..
सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें युवा – एसएसपी,, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन