तहलका न्यूज
झबरेड़ा..थाना झबरेड़ा के वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने झबरेड़ा स्थित एंबीशन स्कूल की छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, छेड़खानी, साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन मे संचालित थाना स्तर पर ‘पुलिस’ आपके द्वार अभियान के तहत महिलाओं एंव बालिकाओं को जागरुक किये जाने का अभियान प्रचलित है उन्होंने बताया कि एम्बीशन कॉलेज झबरेडा की छात्राओं व अध्यापिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साईबर अपराध, महिलाओं से छेडछाड, यौन उत्पीडन,पोक्सो अधि0 के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही ऐसी स्थिति मे पुलिस से सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध डायल 112 व महिलाओं को वैधानिक अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया ।
पुलिस टीम
1. उप नि0 रविन्द्र सिंह
2.म0कानि0 1219 रीना
3. म0हो0गा0 संयोगिता

More Stories
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन
हरिद्वार में गैस कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, रिफिलिंग किए किए जा रहे 10 सिलेंडर जब्त,,अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में भाजपा को लगा तगड़ा झटका, दिल्ली में छह बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन