तहलका न्यूज
झबरेड़ा.. झबरेड़ा परिवार के विकाश को लेकर नगर अध्यक्ष किरण चौधरी के कदम तेजी के साथ दौड़ रहे हे नए नए आयाम झबरेड़ा में स्थापित किए जा रहे हे। कुछ दिन पूर्व नगर अध्यक्ष किरण चौधरी और उनकी टीम ने कस्बा झबरेड़ा में जगह जगह पर वाटर कुलर लगाकर जनता को प्यास बुझाने का काम किया आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस कि सुविधा की अब कस्बा परिवार को पूर्णतः गंदगी से छुटकारा देने के लिए एक नई पहल की हे।नगर पंचायत अध्यक्ष झबरेड़ा किरण चौधरी ने बताया कि हमने अपने कस्बा परिवार के हर घर में कर्मचारियों द्वारा डस्टबीम भेजे हे ताकि घरों की तनिक भी गंदगी सड़क पर न फैल सके। उन्होंने सभी कस्बे वाशियो से अपील की हे घरों में फैला हुआ कूड़ा, डस्टबीम में ही डाले कहा कि नगर पंचायत की वाहनों द्वारा डस्टबीम के कूड़े को खाली कर दिया जाएगा।
नई पहल का उद्देश्य.
नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा इस तरह की पहल का मुख्य उद्देश्य कूड़े के सही निस्तारण और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करना होता है।
इस अभियान से जुड़ी कुछ मुख्य बातें और इसके लाभ इस प्रकार हैं:
वितरण अभियान के मुख्य उद्देश्य
• डस्टबिन वितरण के माध्यम से लोगों कों डस्टबिन इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाता है।
• स्वच्छता के प्रति जागरूकता: घर-घर डस्टबिन पहुँचाने से नागरिकों में सफाई के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है।
• बीमारियों पर नियंत्रण: खुले में कूड़ा न फेंकने से मच्छरों और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों में कमी आती है।

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा