लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा..जैसे-जैसे उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं झबरेड़ा विधानसभा के अंदर नए चेहरों की एंट्री होनी शुरू हो गई है लक्सर से ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने विधायक पद के भावी उम्मीदवार होने की उम्मीद जताई है जिसे लेकर हर्ष कुमार दौलत विधान सभा झबरेड़ा क्षेत्र के गांव गांव जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं और आने वाले चुनाव विधान सभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील कर रहे हैं।
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा मेरे परिवार की तरह है जिसे लेकर मैं पार्टी के उच्च पदाधिकारी के निर्देशानुसार झबरेड़ा विधानसभा के मैदान में आया हूं और चुनाव लड़ने की तन मन धन से तैयारी कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि एक बार जनता ने अगर मुझे मौका दिया तो विधान सभा के हर गांव, गली में विकास के नए आयाम पैदा कर दूंगा। ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत अपनी टीम के साथ झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम भक्तोंवाली, झबरेडी कला, झबरेडी खुर्द, कस्बा झगड़ा आदि गांव में जाकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मिले जिसे लेकर मतदाताओं ने हर्ष कुमार अदालत को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया बताया जाता है कि हर्ष कुमार दौलत वर्तमान में प्रमुख रहते हुए लक्सर क्षेत्र में भी विकास को गति दे रहे हैं
इस मौके पर झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, उपाध्यक्ष,सुधीर गुप्ता, जिला मंत्री सचिन चौंधरी, हिमांशु आदि उपस्थि रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026–27 का बजट किया प्रस्तुत..2025-26 के सापेक्ष 10.41 प्रतिशत की हुई वृद्धि ..
सोशल मीडिया से दूर रहकर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें युवा – एसएसपी,, हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में महिला दिवस के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन
आधुनिक मशीनों से लैस मेगा सिटी हॉस्पिटल झबरेड़ा जाए और सस्ते में अपना इलाज कराए