रुड़की…एक 60 वर्षीय महिला ट्रेन में चढ़ते समय ट्रैक पर गिर गई सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने महिला को ट्रेन के नीचे आने बचाया और तत्काल एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल रुड़की भिजवाया जहां महिला का इलाज चल रहा हे।जानकारी देते हुए हेड कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा ने बताया कि
20 मई को पूछताछ केंद्र रुड़की रेलवे स्टेशन के अनाउसमेंट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 09609उदयपुर सिटी योगनगरी ऋषिकेश स्पैशल एक्स o में एक महिला ट्रेन में चढ़ते समय ट्रैक पर गिर गई है GRP/RPF कार्यवाही करें
इस सूचना पर चौकी प्रभारी व प्लेटफार्म ड्यूटी पर नियुक्त कर्मगण तुरंत घटनास्थल प्लेटफार्म no 1 रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और महिला देशु कंवर W/0 भवानी उम्र करीब 60 वर्ष निवासी पवनपुरी कालोनी जयपुर राजस्थान को बमुश्किल ट्रैक और ट्रेन के नीचे से निकाला गया और चिकित्सीय उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी सिविल अस्पताल रुड़की को महिला के परिजनों के साथ भिजवाया गया।
पुलिस टीम में शामिल
ADSI चौकी प्रभारी सुशील कुमार तिवारी
ADSI गिरीश चंद्र उनियाल
Hc 32 अनिरुद्ध त्यागी
कॉन्स 43 चंद्रकिरण
L/c 76 सोनम
HG अजय कुमार
HG धर्मेंद्र कुमार

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं