लियाकत कुरैशी
रुड़की। परिवहन विभाग द्वारा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत टीटीओ नवीन तिवारी ने अपनी टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान टैक्स का भुगतान न करने और परिवहन नियमों के उल्लंघन के आरोप में 10 ई-रिक्शाओं को बंद कर दिया गया।
टीटीओ नवीन तिवारी ने बताया कि जिन ई-रिक्शाओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई, उनके स्वामियों द्वारा लंबे समय से निर्धारित टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था। विभागीय जांच में पाया गया कि संबंधित वाहन स्वामी लगातार टैक्स भुगतान से बच रहे थे, जिसके चलते नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शाओं का संचालन बंद कराया गया।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक ई-रिक्शा पर प्रतिदिन ₹10 का टैक्स निर्धारित है, जिसका भुगतान नियमित रूप से किया जाना अनिवार्य है। बावजूद इसके कई वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं कर रहे थे, जिससे राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था। विभाग ने ऐसे सभी मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है।
चेकिंग अभियान की सूचना मिलते ही अन्य ई-रिक्शा संचालकों में भी खलबली मच गई। परिवहन विभाग ने सभी ई-रिक्शा स्वामियों से अपील की है कि वे समय पर अपना टैक्स जमा करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
चेकिंग अभियान में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
नवीन तिवारी – टीटीओ
पंपल कुमार – परिवहन सहायक निरीक्षक
अजय नेगी – परिवहन आरक्षी
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं