लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा। झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के निर्देशों का असर, बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने और बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि झबरेड़ा मगर सफाई को लेकर चेयरमैन किरण चौधरी ने सख्त निर्देश दिये थे कि बरसात से पहले नगर की सभी छोटी बड़ी नाली पूर्ण रूप से सफाई हो जानी चाहिए,उन्होंने बताया कि
क्षेत्र में छोटे एवं मध्यम श्रेणी के 27 तथा बड़े 6 नालों सहित कुल 33 नालों की पहचान की गई थी। इनमें सभी 33 नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही नगर क्षेत्र में किसी भी नाले की सफाई का कार्य लंबित नहीं है।
नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पहले से साफ किए गए छोटे नालों की नियमित सफाई का कार्य भी लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है तथा मानसून के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी।

More Stories
किसान हितों की महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता सुशील त्यागी
पार्टी के फैसले पर खरा उतरूंगा, झबरेड़ा विधानसभा सीट पर मजबूती से लड़ूंगा चुनाव: अरविंद प्रधान
काशीपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर दिए निर्देश