Tahelka news

www.tahelkanews.com

जनता से किया वादा निभा रहे हैं करतार सिंह भडाना, खाटू श्याम के लिए श्रद्धालुओं की दर्जनों बसें रवाना

Spread the love

लियाकत कुरैशी

मंगलौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंगलौर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह भडाना ने अपने कार्यालय से खाटू श्याम धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी दर्जनों बसों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा उप चुनाव के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं।

करतार सिंह भडाना ने बताया कि उन्होंने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को निशुल्क खाटू श्याम धाम और अजमेर शरीफ की यात्रा कराने का संकल्प लिया था। उसी क्रम में समय-समय पर अपने निजी खर्च पर श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की व्यवस्था कर उन्हें दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जब तक मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की जनता का उनके ऊपर जो स्नेह और विश्वास का ऋण है, वह पूरी तरह नहीं उतर जाता, तब तक वह इसी तरह निरंतर जनसेवा करते रहेंगे।

भडाना ने कहा कि उन्हें हरिद्वार और उत्तराखंड की पवित्र भूमि से विशेष लगाव है। उनका मानना है कि खाटू श्याम बाबा और अजमेर शरीफ की कृपा से ही उन्हें मंगलौर विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का प्रेम और आशीर्वाद ही उन्हें समाजसेवा के लिए लगातार प्रेरित करता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साह और भक्ति के माहौल में बसों के माध्यम से खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

About The Author

You may have missed