लियाकत कुरैशी
रुड़की,, आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीति बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में अखिल भारतीय ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, उत्तराखंड कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी, उत्तराखंड ओबीसी कांग्रेस के प्रभारी रोहताश बसोया, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, छात्र-युवाओं की सहभागिता, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्रों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने और आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम युवाओं के विचारों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और देश के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। वहीं डॉ. अनिल जयहिंद ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि 17 जुलाई का कार्यक्रम उत्तराखंड के छात्र-युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा और बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
प्रशासन का बड़ा फैसला, हरिद्वार-के 23 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त और लैंड यूज परिवर्तन पर रोक
ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब का हुआ विस्तार, नए सदस्यों का भव्य स्वागत
जनता से किया वादा निभा रहे हैं करतार सिंह भडाना, खाटू श्याम के लिए श्रद्धालुओं की दर्जनों बसें रवाना