रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूढ़पुर जट में 11 जुलाई को हुई सौरभ हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिन तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था, वे निर्दोष निकले। जबकि मृतक के साथ मौजूद उसके तीन दोस्तों ने ही घटना के बाद पुरानी रंजिश का फायदा उठाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, सौरभ अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश के चलते तमंचा लेकर बूढ़पुर जट पहुंचा था। घटना स्थल पर तमंचे की जांच के दौरान अचानक गोली चल गई, जो सौरभ को लग गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद साथियों ने पुलिस को झूठी सूचना देकर तीन अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगा दिया।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने 112 कॉल, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की। जांच में आरोप झूठे पाए गए और घटना का वास्तविक खुलासा हुआ।
पुलिस ने सुमित, डिम्पल और आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया है। जांच के बाद हत्या की धारा को संशोधित कर गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
——————-
1- प्रभारी निरीक्षक भगवान महर
2- व0उ0नि0 सुखपाल सिह मान
3- उ0नि0 आनन्द मेहरा
4- कानि0 939 पंकज
5- कानि0 381 सुधीर
6- कानि0 611 रणवीर
7- कानि0 46 रोशन
8- कानि0 14211 पप्पू कश्यप

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं