भगवानपुर.. लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नन्हेड़ा सहकारी समिति की प्रस्तावित बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। खराब मौसम के कारण अधिकांश बोर्ड सदस्य बैठक में नहीं पहुंच सके, जिससे आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका।
समिति के अध्यक्ष सतवेंदर उर्फ पिंटू ने बताया कि समिति की बोर्ड बैठक में 33 प्रतिशत महिला बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। उनका उपस्थित रहना समिति के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की सहभागिता से ही समिति के विकास और किसानों के हित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा संभव है।
अध्यक्ष ने बताया कि इसी सप्ताह सभी बोर्ड सदस्यों को पुनः सूचना देकर नई तिथि पर बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि सभी सदस्यों की मौजूदगी में समिति के विकास, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जा सकें।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं