Tahelka news

www.tahelkanews.com

पार्टी के फैसले पर खरा उतरूंगा, झबरेड़ा विधानसभा सीट पर मजबूती से लड़ूंगा चुनाव: अरविंद प्रधान

Spread the love

झबरेड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री बनाए जाने के बाद अरविंद प्रधान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वह पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे और झबरेड़ा विधानसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए जनता के बीच पहुंच बनाएंगे।
पत्रकारों से बातचीत में अरविंद प्रधान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पार्टी के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने पार्टी की इलेक्शन कमेटी के समक्ष अपनी इच्छा रखी है। कमेटी की ओर से उन्हें अपनी तैयारियां जारी रखने के लिए कहा गया है और पार्टी के भीतर चुनाव लड़ने को लेकर सभी को अपनी तैयारी करने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही लेगा।
अरविंद प्रधान ने कहा कि इलेक्शन कमेटी के सकारात्मक रुख से उनका उत्साह बढ़ा है। वह जल्द ही झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पहुंचकर क्षेत्र की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी

About The Author