देहरादून। ज्ञानेश कुमार के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान घंटाघर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार प्रदेश अध्यक्षों को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने बाहुबल का प्रयोग करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में उमा सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष; हिमांशु पुंडीर, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष; मंजू शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष; और अक्षय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शामिल बताए गए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

More Stories
इकबालपुर-पुहाना रोड पर देवभूमि के पास सड़क किनारे खड़े ट्रकों से यात्री परेशान, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बीडी इंटर कॉलेज में 118 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, चार में मिली एनीमिया की शिकायत। गंभीर एनीमिया से पीड़ित छात्रा हायर सेंटर रेफर
झबरेड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में 3 विभाग रहे गैर हाजिर..