Tahelka news

www.tahelkanews.com

शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का इनवर्टर-बैटरी बरामद

Spread the love

झबरेड़ा। कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लाल रंग का वैकुना कंपनी का बैटरा और लुमिनियस कंपनी का इनवर्टर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, रघुदेव निवासी शेरपुर खेलमऊ ने 7 अक्टूबर को घर से सिलेंडर, इनवर्टर व बैटरी चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद पुलिस ने सूचना पर विजय पुत्र बुद्धू, निवासी शेरपुर खेलमऊ, थाना झबरेड़ा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल 1585 बलदेव शामिल रहे।

About The Author