कार्यक्रम रुकवाने के लिए किसान नेता से सिफारिश की चर्चा, मामला रहा बेनतीजा
झबरेड़ा।
झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाताखेड़ी में 8 अक्टूबर को प्रस्तावित आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम को रुकवाने के प्रयास के तहत झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जत्ती के किसान नेता मोहम्मद नाजिम के आवास पर पहुंचने की चर्चा सामने आई है।
खाताखेड़ी में 8 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर गरमाया माहौल, सिफारिश के बावजूद मामला रहा बेनतीजा
बताया जा रहा है कि ग्राम खाताखेड़ी में आजाद समाज पार्टी के नेता मोहम्मद इंतनाम के आवास पर 8 अक्टूबर को एक बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। सूत्रों का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर विधायक वीरेंद्र जत्ती ने किसान नेता मोहम्मद नाजिम से बातचीत की और कार्यक्रम रुकवाने के संबंध में सहयोग मांगा।
इसकी जानकारी मिलने के बाद किसान नेता मोहम्मद नाजिम के समर्थक मोहम्मद इंतनाम के आवास पर पहुंचे और पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के बावजूद कार्यक्रम को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी और कार्यक्रम रोकने का प्रयास सफल नहीं हुआ।
हालांकि, पूरे मामले को लेकर विधायक वीरेंद्र जत्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए कार्यक्रम रुकवाने के प्रयास संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजर 8 अक्टूबर को खाताखेड़ी में होने वाले कार्यक्रम पर टिकी है।

More Stories
नशे के खिलाफ गूंजा कवियों का स्वर, रुड़की में आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन
पूर्व प्रधान पदम सिंह सैनी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, जनसमर्थन के बीच विधायक का किया गया अभिनंदन
राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह का बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा: डॉ. गौरव चौधरी