Tahelka news

www.tahelkanews.com

बेटी की शादी के अरमानों पर फिरा पानी! पिता की वर्षों की मेहनत की कमाई से भरा बैग रास्ते में गिरा, ₹4.50 लाख की नकदी गायब

Spread the love

कुंजा-चुड़ियाला-महेश्वरी गेट मार्ग पर गिरा बैग, बेटी की शादी का सामान खरीदने सहारनपुर जा रहा था गरीब किसान

झबरेड़ा/हरिद्वार। एक गरीब किसान की वर्षों की मेहनत की कमाई और बेटी की शादी की खुशियों से जुड़ा मामला सामने आया है। ग्राम कुंजा बहादुरपुर निवासी बबलू कुमार पुत्र आत्मा राम अपनी बेटी की शादी के लिए जरूरी सामान खरीदने सहारनपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुंजा-चुड़ियाला-महेश्वरी गेट मार्ग पर उनकी बाइक से एक बैग गिर गया। बैग में शादी के जरूरी सामान के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये की नकदी भी रखी हुई थी।
बताया गया है कि यह रकम बबलू कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए लंबे समय की मेहनत से जुटाई थी। बेटी के विवाह की तैयारियों के बीच इतनी बड़ी रकम और जरूरी सामान का खो जाना परिवार के लिए बेहद दुखद स्थिति है। जिस पैसे से बेटी के हाथ पीले करने के सपने संजोए गए थे, उसके अचानक गायब होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है।
एक बैग लौटाने से बच सकती हैं परिवार की खुशियां
इस मामले में अपील की जा रही है कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते में यह बैग मिला हो या इसके संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह मानवता के नाते इसे उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने में मदद करे। अपील में कहा गया है कि बैग लौटाने वाले व्यक्ति की पहचान और सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा किसी प्रकार का विवाद नहीं होगा।
बैग के संबंध में जानकारी देने के लिए संपर्क करें:
7055652654
9084088139
यह अपील सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से साझा करने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि बैग अपने मालिक तक पहुंच सके और एक परिवार की खुशियां बचाने में मदद मिल सके।
आपकी एक छोटी-सी मदद किसी पिता की चिंता कम कर सकती है और एक बेटी की शादी के सपनों को टूटने से बचा सकती है।

About The Author

You may have missed