Tahelka news

www.tahelkanews.com

रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन

Spread the love

रुड़की। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। दोनों वाहनों को मंगलौर कोतवाली में सीज करने की कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार लेखचंद गुप्ता के अनुसार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हलचल की स्थिति है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author