Tahelka news

www.tahelkanews.com

खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया

Spread the love

19 अक्टूबर को दाह संस्कार के दौरान पिलर की खराब स्थिति आई थी सामने, ग्रामीणों ने उठाई थी आवाज; अब दोबारा निर्माण कराने का दिया आश्वासन
भगवानपुर। तहलका न्यूज की खबर का असर एक बार फिर देखने को मिला है। भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम माजरा में श्मशान घाट के द्वार के निर्माण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान लिया और बनाए गए द्वार को तुड़वा दिया। ब्लॉक अधिकारियों ने अब द्वार का दोबारा निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।

श्मशानघाट का द्वार टूटने से पहले..

 

गौरतलब है कि बीते 19 अक्टूबर को एक ग्रामीण के दाह संस्कार के दौरान श्मशान घाट के द्वार का पिलर चर्चा में आया था। पिलर की स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि द्वार के पिलर में ईंटों के टुकड़े भरकर ऊपर से प्लास्टर किया गया था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने आवाज भी उठाई, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई।
इसके बाद ग्रामीणों ने मामले को तहलका न्यूज के संज्ञान में लाया। तहलका न्यूज ने निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता से जुड़े मामले को प्रमुखता से उठाया। खबर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया और संबंधित अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। इसके बाद श्मशान घाट के बने हुए द्वार को तुड़वा दिया गया।

शमशान घाट के द्वार को तुड़वाते अधिकारी

अब दोबारा निर्माण का इंतजार

द्वार तोड़े जाने के बाद ब्लॉक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि श्मशान घाट के द्वार का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि नया निर्माण निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति सामने न आए।
ग्रामीणों की आवाज बनी खबर, अधिकारियों ने लिया संज्ञान
माजरा गांव का यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित हो सकता है। ग्रामीणों ने मामले को सामने लाने के लिए तहलका न्यूज का आभार

जताया। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि श्मशान घाट के द्वार का दोबारा निर्माण कब शुरू होता है और इस बार निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

About The Author

You may have missed