भगवानपुर। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बालेकी में चोरी की एक वारदात सामने आई है। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर घर को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
परिवार के वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
पीड़ित हुशन अली की ओर से दी गई।
पीड़ित इमरान अली की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 की शाम वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। अगले दिन 1 नवंबर को शाम करीब पांच बजे जब परिवार घर लौटा तो दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर अलमारी और संदूक में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा था।
पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से सोने की बालियां, चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान ले गए। तहरीर में करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी होने का भी उल्लेख किया गया है।
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
ग्राम बालेकी में हुई इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। चोर घर में कैसे दाखिल हुए और वारदात को किसने अंजाम दिया, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल