Tahelka news

www.tahelkanews.com

सरकार की अनदेखी के कारण नहीं इकबालपुर शुगर मिल से किसानों का गणभुगतन,किसी भी क्षेत्र में उद्योग का बंद होना अशुभ संकेत संबंधित विभाग के अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की उठाई मांग, बोले—उद्योग का बंद होना क्षेत्र के लिए अशुभ संकेत.. चौधरी कटार सिंह

Spread the love

संबंधित विभाग के अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की उठाई मांग, बोले—उद्योग का बंद होना क्षेत्र के लिए अशुभ संकेत

इकबालपुर। भारतीय किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने इकबालपुर शुगर मिल से किसानों का गन्ना भुगतान नहीं होने पर सरकार और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण क्षेत्र के किसानों को उनके गन्ने का भुगतान नहीं मिल पाया है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

चौधरी कटार सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए की उन्होंने समय रहते किसानों का गन्ना भुगतान क्यों नहीं कराया किसानों के गन्ने का पैसा कहा गायब हो गया।

जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद इकबालपुर शुगर मिल की समस्या का समाधान नहीं होना चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि कृषि और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के पास विभिन्न योजनाओं और फंड की व्यवस्था है। ऐसे में सरकार को उचित माध्यम से आर्थिक सहायता और फंड जारी कराकर इकबालपुर शुगर फैक्टरी को दोबारा सुचारु रूप से चलाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

चौधरी कटार सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में उद्योग का बंद होना शुभ संकेत नहीं है। इससे केवल उद्योग से जुड़े कर्मचारियों और व्यापारियों पर ही नहीं, बल्कि हजारों किसानों और उनके परिवारों पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है। किसानों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का जल्द समाधान कराया जाए और इकबालपुर शुगर मिल को चालू कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति सुरक्षित रह सके और क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियां भी बनी रहें।

About The Author

You may have missed