झबरेड़ा। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में झबरेड़ा विधान सभा में आसपा के प्रत्याशी महक सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के गांव भिस्तीपुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने घर-घर पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
जनसंपर्क के दौरान महक सिंह को ग्रामीणों का स्नेह और समर्थन मिलने की बात सामने आई। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी जिम्मेदारी है।
महक सिंह ने कहा, “मैं आपके बीच पहले भी था, आज भी आपके बीच हूं और आगे भी हमेशा आपके बीच रहूंगा। जनता का प्यार, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार की आवाज को सुना जाए। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करता रहूंगा।”
ग्रामीणों ने भी रखी अपनी बात
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक लोगों का घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनना जरूरी है। आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी महक सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न सुझाव उनके सामने रखे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
महक सिंह के इस डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान को झबरेड़ा विधानसभा में उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories
झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा टिकट की दावेदारी तेज, अमीलाल वाल्मीकि भी दौड़ में शामिल; आधा दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में!
करौंदी में अवैध रूप से काटे गए आम के हरे-भरे पेड़ों की लकड़ी सहारनपुर से बरामद। आरोग्यम अस्पताल के सामने वन माफियाओं ने काटे थे दर्जनों से अधिक आम के पेड़, वन विभाग की टीम ने गागलहेड़ी की लकड़ी टाल से बरामद की लकड़ी
सरकार की अनदेखी के कारण नहीं इकबालपुर शुगर मिल से किसानों का गणभुगतन,किसी भी क्षेत्र में उद्योग का बंद होना अशुभ संकेत संबंधित विभाग के अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की उठाई मांग, बोले—उद्योग का बंद होना क्षेत्र के लिए अशुभ संकेत.. चौधरी कटार सिंह