Tahelka news

www.tahelkanews.com

करौंदी में अवैध रूप से काटे गए आम के हरे-भरे पेड़ों की लकड़ी सहारनपुर से बरामद। आरोग्यम अस्पताल के सामने वन माफियाओं ने काटे थे दर्जनों से अधिक आम के पेड़, वन विभाग की टीम ने गागलहेड़ी की लकड़ी टाल से बरामद की लकड़ी

Spread the love

भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के करौंदी स्थित आरोग्यम अस्पताल के सामने वन माफियाओं द्वारा बिना अनुमति के काटे गए दर्जनों से अधिक हरे-भरे आम के पेड़ों के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। वन विभाग की भगवानपुर बीट इंचार्ज उषा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच-पड़ताल के बाद काटे गए पेड़ों की लकड़ी सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी स्थित एक लकड़ी टाल से बरामद की।

वन विभाग की टीम ने बरामद लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पेड़ों का कटान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि करौंदी में आरोग्यम अस्पताल के सामने बिना वन विभाग की अनुमति के आम के दर्जनों से अधिक हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने जांच शुरू की। जांच के दौरान काटे गए पेड़ों की लकड़ी सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी तक पहुंचने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर लकड़ी बरामद की।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान किसके इशारे पर किया गया और बिना अनुमति के काटी गई लकड़ी को दूसरे जिले तक कैसे पहुंचाया गया। अब देखना होगा कि वन विभाग इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई करता है।

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से हरे-भरे पेड़ों का कटान करने वालों को स्पष्ट संदेश गया है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर सकता है।

 

टीम में शामिल 

बीट इंचार्ज उपनिरीक्षक ऊषा,भूपेंद्र,सोनिया,

About The Author

You may have missed