झबरेड़ा। कस्बा झबरेड़ा स्थित कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या, , पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी एवं शिक्षकगणों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल रहा। वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह को याद किया। उन्होंने कहा कि बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराने का महत्वपूर्ण अवसर है।
पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे, यही कारण है कि बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कार और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज के बच्चे ही आने वाले समय में देश की दिशा और दशा तय करेंगे। इसलिए उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र जत्ती सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई का खर्च उठाता था अनुज, धनोरी में ट्रक ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ में पहुंचे महक सिंह, युवाओं का बढ़ाया उत्साह
झबरेड़ा में महक सिंह की दस्तक से चुनावी सरगर्मियां तेज, भिस्तीपुर में घर-घर पहुंच; ग्रामीणों से की सीधी बातचीत