Tahelka news

www.tahelkanews.com

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ में पहुंचे महक सिंह, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

Spread the love

रुड़की। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दैनिक रुड़की वेब चैनल की ओर से आयोजित सातवीं क्रॉस कंट्री दौड़ में महक सिंह ने पहुंचकर प्रतिभागी युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महक सिंह ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही अवसर, उचित मंच और प्रोत्साहन देने की। खेल न केवल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना भी पैदा करते हैं।

महक सिंह ने कहा, “उत्तराखंड की युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। मेरा प्रयास है कि युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। मैं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। साथ ही आयोजकों को भी इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देता हूं।”

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़कर उत्तराखंड का नाम रोशन करना चाहिए।

About The Author

You may have missed