Tahelka news

www.tahelkanews.com

एचआरडीए की टीम ने अवैध निर्माणों-अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर तेज किया अभियान, पनियाला रोड पर की कार्यवाही

Spread the love

एचआरडीए की टीम ने अवैध निर्माणों-अनाधिकृत कॉलोनियों को लेकर तेज किया अभियान,अनाधिकृत प्लॉटिंग और पनियाला रोड पर व्यावसायिक भवन पर हुई कार्रवाई

रुड़की।संयुक्त सचिव हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण,हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में दो स्थानों पर अनाधिकृत व्यवसायिक भवन तथा प्लॉटिंग पर सील कार्रवाई की गई,इसमें पाडली गुर्जर में अनाधिकृत प्लॉटिंग और पनियाला रोड पर व्यावसायिक भवन पर कार्रवाई हुई है।

 

खसरा नंबर 17 व 20 संदीप व सुधीर तोमर की भूमि सील की गई है।एचआरडीए के संयुक्त सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अनाधिकृत कॉलोनी में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिए जाएंगे,जहां पर भी शिकायत और सूचना मिलेगी उस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने एचआरडीए के इंजीनियरों व कर्मचारियों से कहा है कि क्षेत्र पर निगाह रखे और जहां पर भी अवैध निर्माण होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए।इन कॉलोनी में निर्माण में की गई कार्रवाई में डीएस रावत सहायक अभियंता,बृजमोहन आर्य नायब तहसीलदार,संजीव अग्रवाल (अवर अभियन्ता) तथा प्राधिकरण स्टाफ रवि कुमार,गोविंद सिंह,सोहन सिंह तथा गौरव शामिल रहे हैं।सहायक अभियंता डीएस रावत ने बताया है कि बिना नक्शा पास कराए जहां पर भी निर्माण होने की सूचना मिल रही है उस पर तुरंत कार्रवाई हो रही है।संबंधित व्यक्ति को पहले नोटिस जारी किया जा रहा है।नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर सील की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

You may have missed