तहलका न्यूज
रुड़की। भाजपा नेत्री व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्या एवं प्रसिद्ध समाजसेविका रश्मि चौधरी ने मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।भाजपा से प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के समर्थन में क्षेत्र के कई ग्रामों तथा मोहल्लों में जनसंपर्क कर रश्मि चौधरी ने लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया और कहा कि केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो क्षेत्र का विकास कर सकती है।आजादी के बाद से अब तक विकास से मंगलौर क्षेत्र तरस रहा हे इस बार बदलाव के मूड में है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में इस बार एक और इंजन जुड़ने जा रहा है जो क्षेत्र के विकास में चार चांद लगाएगा। रश्मि चौधरी कुछ क्षणों के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ नारसन स्थित कार्यालय पर रुकी। रश्मि चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी से चुनाव को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने कार्यालय पर पहुंचे मेहमानों का हुक्का गुडगुड़ाकर स्वागत किया, अवसर पर गुज्जर वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोनू गुर्जर,सरस्वती रावत, विदुषी आदि वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में