tahelka news
हरिद्वार,,भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम लाम ग्रांट में 29 मई को होने वाले उप प्रधान पद के चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिए गए जिसे लेकर चुनाव की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के अरमान धरे रह गए। जानकारी हो कि भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम लाम ग्रट की महिला प्रधान परमजीत कौर के फर्जी कागजात को लेकर दोबारा चुनाव कराने आदेश हो गए थे जिसकी निश्चित तारीख 29 मई हो गई थी।
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अवगत कराया कि मा0 उत्तराखण्ड उच्च नयायलय नैनीताल द्वारा रिट याचिका संख्या 1148 परमजीत कौर बनाम राज्य व अन्य दिनांक 23 मई, 2025 पारित अन्तरिम आदेश द्वारा कार्यालय आदेश संख्या 51 दिनांक 11 अप्रैल, 2025 द्वारा परमजीत कौर ग्राम प्रधान लाम ग्रन्ट को ग्राम प्रधान पद से हटाये जाने सम्बंधी पर स्थगन आदेश पारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि कार्यालय की सूचना संख्या 141 दिनांक 15 मई, 2025 के द्वारा ग्राम पंचायत लामग्रन्ट विकास खण्ड भगवानपुर में प्रधान पद के उप निर्वाचन कार्यक्रम को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया जाता है।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी