तहलका न्यूज
झबरेडा..अवैध देशी शराब महबूबा मार्का की तस्करी करने वाले को झबरेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर कानून कारवाई शुरू कर दी। जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा अजय सिंह ने बताया कि
अवैध शराब की तस्करी रोकने व उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए
अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए 15.जून को चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान वीरपूर चैक पोस्ट पर बिना नंबर टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति कैप्टन, ओमवीर को अवैध देशी शराब महबूबा को ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है।मोटरसाइकिल तथा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- कैप्टन पुत्र विजेंदर
2- ओमवीर पुत्र सोमा निवासीगण ग्राम गदर जुड़ा कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार
*बरामदगी*
2 पेटी देशी शराब महबूबा उत्तर प्रदेश मार्क कुल 90 पव्वे
*पुलिस टीम*
01.उनि जयसिंह राणा
02. कानि० मुकेश तोमर

More Stories
पूर्व सांसद के बेटे की झबरेड़ा में टिकट को लेकर भरपूर तैयारी,,शीघ्र देंगे विधान सभा में दस्तक
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पहुंचे रुड़की मंडी,फलों के लिए सैंपल, महाराष्ट्र की घटना के बाद लिया संज्ञान
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..