Tahelka news

www.tahelkanews.com

कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक की छात्रा शताक्षी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल,

Spread the love

रुड़की। कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक, रुड़की की एआईएमएल (AIML) ब्रांच की होनहार छात्रा शताक्षी ने 31वीं हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर अंडर-59 ग्रुप क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह जिला स्तरीय प्रतियोगित हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जनरल सेक्रेटरी द्वारा विजेता छात्रा शताक्षी को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
छात्रा की इस उत्कृष्ट खेल उपलब्धि पर कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक के प्राचार्य मेजर फणीन्द्र मिश्रा एवं चेयरमैन विंग कमांडर मोहित गर्ग ने संस्थान परिसर में शताक्षी को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष श्री मनोज सैनी तथा जितेन्द्र सैनी ने छात्रा को आगामी राज्य स्तरीय (State Level) प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों श्री रमन पाल, कुलदीप त्यागी एवं विपिन जैन ने भी छात्रा को बधाई दी और कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेलकूद (Sports Activities) में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।
छात्रा शताक्षी की इस सफलता से पूरे संस्थान और छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है।

About The Author