लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट उत्तर प्रदेश की शाखा रुड़की का द्विवार्षिक चुनाव शाखा कार्यालय पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया, जिसमें अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को सभी सदस्यों की सहमति लेकर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया गया।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में कृतार्थ सिंह प्रांतीय अध्यक्ष, गोवर्धन सिंह प्रांतीय महामंत्री, रामचंद्र गुप्ता प्रांतीय कार्यालय सचिव, सुखबीर सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, नीरज भटनागर प्रांतीय संयुक्त मंत्री, शिव कुमार प्रांतीय संयुक्त मंत्री, हर्षवर्धन सिंह प्रांतीय ऑडिटर ने पर्यवेक्षकों की भूमिका निभाई। एसोसिएशन के निर्विरोध चुने गए नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन व सम्मानित सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध चुनकर सौंपी है, वह उसके लिए उनका हृदय से धन्यवाद करते है।
साथ ही कहा कि कर्मचारी हितों में वह लंबे समय से जुटे हुए हैं और समय-समय पर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका निराकरण कराने का काम करते आ रहे है। यही कारण रहा कि सभी सदस्यों द्वारा उन्हें निर्विरोध चुनकर दोबारा अध्यक्ष के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गई। ज्ञात रहे कि सुरेंद्र कुमार सैनी पिछली तीन योजनाओं से अध्यक्ष पद पर काबिज होते आ रहे है, इसके साथ ही देवपाल त्यागी को शाखा सचिव, कुमुद नारायण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दानिश खान को संगठन मंत्री व अमित रुहेला को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। उनके मनोनयन पर सभी सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा आशा जताई कि वह संगठन हितों में कार्य कर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठायेंगे ओर उनका निराकरण कराएंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*