लियाक़त कुरैशी
झबरेड़ा:-झबरेड़ा स्थित राजु चौधरी के आवास पर क्षेत्रवासियों ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे के ऊपर फूल बरसाए तथा होली की मुबारक बाद दी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ गौरव चौधरी ने कहा एकत्रित होकर कोई भी त्योहार मनाने से एक दूसरे में मोहब्बत उजागर होती हैं
तथा हीन भावनाएं खत्म हो जाती है इसलिए हम सभी को समय निकालकर एकत्रित होना चाहिए तथा कोई भी त्योहार हो उसे मिलजुल कर खुशी से मनाना चाहिए कार्यक्रम में मौजूद रुड़की नगर के पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि जिस तरह सभी रंग एक जगह होकर अपनी सुंदरता बढ़ाते हैं
हम सब को भी एक होकर रंगों की तरह सुंदरता बढ़ानी चाहिए उन्होंने कहा पहले जब होली मनाई जाती थी तो उस वक्त रंग फूल पौधों से तैयार किए जाते थे जिन्हें एक दूसरे के ऊपर डालने से कोई नुकसान नही होता था लेकिन अब केमिकल युक्त रंग तैयार किए जाते हैं जो नुकसानदेह होते है I फूलों की होली खेलना हमारे लिए सबसे बेहतर है झबरेड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ जोध सिह वर्मा के अलावा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम में मौजूद विपिन गर्ग कमल गर्ग भाई जी हितेश शर्मा शुभी शर्मा झबरेड़ा सभासद डॉक्टर मित्तल मास्टर विनोद आदि मौजूद रहे

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल