लियाक़त कुरैशी
रुड़की।नगर को साफ-सुथरा एवं कोरोना वायरस मुक्त बनाने के लिए सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने सैकड़ों सफाई कर्मियों को नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों,चौराहों आदि स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए सख्त आदेश दिए।उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में कीटनाशक रसायनों के अलावा सैनिटाइजर का भी छिड़काव किया जाए।इस अभियान में वह खुद भी विभिन्न स्थानों पर जाकर सफाई कर्मियों के साथ इन कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट नगर में जहां चुना ब्लीचिंग एवं सैनिटाइजर के छिड़काव का कार्य मौके पर जाकर स्वयं करा रहे हैं, वहीं इनके पिताजी हरिश्चंद्र भट्ट (86 वर्ष) जो कि हरिद्वार में रहते हैं
दिव्यांग होने के बावजूद अपने आसपास के क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाव तथा स्वच्छता के प्रति घर-घर जाकर जागरूक कर रहे हैं एवं जनता कर्फ्यू में शंखनाद कर रहे है। देश के प्रति इनके पिता जी का यह जज्बा ही है जो वह अपने घर पर रहकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं तथा उनके बेटे नगर सहायक आयुक्त के रूप में रुड़की नगर की सेवा कर रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट