लियाक़त कुरैशी
भगवानपुर :-भाकियू (अ) हरिद्वार जिलाध्यक्ष सागर चौधरी चौधरी ने आज किसानों की समस्याओं को लेकर माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम भगवानपुर उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा जिसमे निम्नलिखित मांगें की गयी। 1-किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ हो
2-गन्ना मूल्य भुगतान गन्ना एक्ट के अनुसार 14 दिन के बाद ब्याज सहित हो
3-स्कूली बच्चों की तीन महीने की फीस माफ की जाये
4-बिजली बिल माफ किये जाये
5-स्वामी नाथन रिपोर्ट सीटू के आधार पर लागू हो
6-60 वर्ष के बाद वृद्धा पेंशन 5 हजार रुपये प्रति माह की जाये
7- गेहूं तौल सेन्टर पर किसानों के गेहूं का पैसा 24 घंटे में किसानों के खातों में भेजा जाये।
ज्ञापन देने वालो मे हरिद्वार जिलाध्यक्ष सागर चौधरी ,रविन्द्र चौधरी गंडवाल मंडल अध्यक्ष , कंवरपाल , सुंदर पंवार आदि मौजूद रहे

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट