लियाक़त कुरैशी
रुड़की। उत्तराखण्ड बोर्ड द्वारा हाईस्कूल एवं इंटर का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। इसी कड़ी में मिशन कम्पाउंड स्थित क्रिएटिव कॉमर्स क्लासेज के प्रबन्धक सरफराज हुसैन व डायरेक्टर रिजवान अली ने बताया कि उनके कौचिंग संस्थान में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट के बच्चों का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया।
उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कु. मुस्कान ने 82.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रिंसी शर्मा 72, हर्षिता शर्मा ने 65 तथा डोली छात्रा ने 62 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसके साथ ही अन्य छात्रों ने भी बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी और संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस पर डायरेक्टर रिजवान अली व प्रबन्धक सरफराज हुसैन ने खुशी जताई और पासआउट हुये बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं मेधावी बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। बाद में मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गई। पासआउट छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरूजनों व कौचिंग संस्थान के प्रबन्धक व डायरेक्टर को दिया। बच्चों के पासआउट होने पर अभिभावकों ने भी संस्थान का आभार जताया।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी